• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में चौकी में घुसा कंटेनर , बाल- बाल बचे पुलिसकर्मी

ByVijay Singhal

Apr 29, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। फरह थाना की चौकी में आगरा मथुरा हाइवे स्थित पौरी गांव पर अनियंत्रित ट्रक एक विपरीत दिशा से आते टैक्टर को बचाने की कोशिश में थाना फरह की रैपुराजाट पुलिस चौकी जा घुसा। किसी पुलिस कर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है। रविवार सुबह करीब 9 बजे एक ट्रैक्टर चालक गलत दिशा सें जा रहा था सामने से आते ट्रक से उसे देखकर अचानक ब्रेक लगाये तो ट्रक अनियंत्रित हो गया और उस पर रखा कंटेनर ट्रक से उतरकर पुलिस चौकी में जा घुसा। कंटेनर सडक पर रखे सीमेंट के बेरिकेटिंग को तोड़ते हुए पुलिस चौकी में जा घुसा। हादसे के कारण पुलिस चौकी की पूरी बिल्डिंग में दरार पड़ गई है वहीं कंटेनर पास ही खडी सरकारी जीप से भी टकरा गया। जिसके कारण सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति या पुलिसकर्मी उस जगह मौजूद नहीं था। वरना कोई भी जान की हानि भी हो सकती थी।

चौकी इंचार्ज रैपुराजाट मनोज शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को विपरीत दिशा से हाईवे पर ले जा रहा था उसको बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और चौकी में आकर घुस गया, जिसके चलते सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.