• Sun. Feb 15th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में सुगमता से दर्शन को पुलिस ने व्यापारियों से लिए सुझाव

ByVijay Singhal

Jan 1, 2025
Spread the love
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के लिए एसपी सिटी ने मंदिर प्रबंधन एवं व्यापारियों के साथ मोहन बाग में बैठक की। इसमें व्यापारियों ने जगह-जगह से बैरिकेडिंग हटाकर सिर्फ प्रवेश मार्गों पर बने गेटों से प्रवेश और निकासी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। बांकेबिहारी व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष नीरज गौतम ने सुझाव दिया कि मंदिर के प्रवेश मार्गों पर गेट होने के बाद भी जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है। इससे भीड़ का दबाव और बढ़ जाता है। इसके मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर बने गेटों से ही श्रद्धालुओं को कुछ समय के अंतराल में रोक-रोककर मंदिर की ओर बढाया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.