हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र के बिशनगंज गांव में पुलिस को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब वह एक वारंटी को पकड़ने गई थी। पुलिस टीम एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर आरोपी लखन पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन गांव में पुलिस की मौजूदगी पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया और पुलिसकर्मियों पर शराब पीकर अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगा दिए। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस नशे की हालत में गांव में दाखिल हुई और आरोपी को पकड़ने के बहाने अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान विरोध का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया। वहीं, थाना प्रभारी विदेश कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम सिर्फ वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। किसी प्रकार की शराबखोरी या अभद्रता की घटना नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लखन को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के परिवारजन ने कोई आपत्ति नहीं जताई, बल्कि आसपास के कुछ लोगों ने बिना कारण विरोध कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो भी तथ्यों से परे है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए इस विवाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
