• Wed. Feb 11th, 2026

हिंदू सेना प्रमुख की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम

ByVijay Singhal

Dec 3, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज की गोविंदनगर पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके लिए शेरगढ़ पुलिस से संपर्क साधा है। वहीं पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई है हालांकि अभी तक संत युवराज पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दावा कर रही है 6 दिसंबर से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिंदू सेना प्रमुख संत युवराज निवासी ब्रजधाम आश्रम, रान्हेरा (शेरगढ़) ने 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर ईदगाह के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो संदेश पोस्ट किया था। इसमें उत्तेजनात्मक शब्दों का प्रयोग किया गया। संदेश को देखकर थाना गोविंदनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने संत युवराज के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद से थाना गोविंदनगर पुलिस हिंदू सेना प्रमुख की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गोविंदनगर पुलिस ने शेरगढ़ पुलिस से इस संबंध में संपर्क साधा। इसके अलावा एक टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। हर हाल में पुलिस 6 दिसंबर से पहले हिंदू सेना प्रमुख को गिरफ्तार करना चाहती है।

-शेरगढ़ पुलिस के माध्यम से हिंदू सेना प्रमुख के रान्हेरा में ब्रजधाम आश्रम की जानकारी जुटाई गई है वहां हिंदू सेना प्रमुख नहीं मिले। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। 6 दिसंबर से पूर्व हिंदू सेना प्रमुख की गिरफ्तारी की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.