हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस व एसओजी टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वाछिंत अपराधी को पुलिस मुठभेड के दौरान अवैध तमंचा/जिन्दा एवम् खोखा कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* के द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के निर्देशन में व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छाता के नेतृत्व में थाना छाता पुलिस व जनपदीय एसओजी टीम द्वारा दिनांक 03.07.2024 को समय करीब 00.30 बजे छाता शेरगढ़ रोड पर सीएचसी छाता के सामने कच्चा रास्ते से मु0अ0सं0 264/2024 धारा 302/506/120बी भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छाता मथुरा में वाछिंत अभियुक्त पिन्टू उर्फ अमित पुत्र हरप्रसाद निवासी सींगू थोक कस्वा छाता थाना छाता जिला मथुरा उम्र करीव 28 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अवैध तमंचा .315 बोर , 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, एक अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पिन्टू उर्फ अमित दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया था जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छाता पर अभियुक्त पिन्टू उर्फ अमित उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 279/2024 धारा 109 बी.एन.एस. (पुलिस मुठभेड़) व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः अभियुक्त पिन्टू उर्फ अमित के पडोस में रहने वाले मृतक प्रेम सिंह की पत्नी से कई बर्षो से प्रेम संबंध थे इनके प्रेम संबंधो के बारे में पता चलने पर मृतक प्रेम सिंह द्वारा विरोध किया था, तथा मृतक की पत्नी अभियुक्त पिंटू उर्फ अमित से दूरी बनाने लगी थी इसी कारण अभियुक्त पिन्टू उर्फ अमित ने अपने साथी नवीन पुत्र हेमराज निवासी मौहल्ला माना पट्टी थाना मुंडकटी जिला पलवल हरियाणा के साथ मो0सा0 से फैक्ट्री में नौकरी करके वापस लौट रहे मृतक प्रेम सिंह की मो0सा0 का पीछा करते हुए दिनांक 25/06/24 को रात्रि करीव 10.15 बजे एन0एच0 19 के सर्विस रोड पर वाटर पार्क कस्बा छाता के सामने प्रेम सिंह के सिर में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये थे, उक्त घटना के समय नवीन उपरोक्त मो0सा0 चला रहा था, तथा पिन्टू उर्फ अमित पीछे बैठा था और पिन्टू उर्फ अमित ने अवैध तमंचे से प्रेमसिंह के सिर में गोली मारी थी । अभियुक्त पिन्टू उर्फ अमित के कब्जे से एक आलाकत्ल अवैध तमंचा .315 बोर , 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुये हैं । अभियुक्त नवीन उपरोक्त को दिनांक 28.06.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
