• Mon. Apr 6th, 2026

थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा महोदय* के आदेशानुसार अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धऩ महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 10.09.2024 को अभियुक्त राहुल पुत्र बिज्जी निवासी नीमगांव थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 22  वर्ष को कुंजीलाल तिराहे से करीब 150 कदम छटीकरा की ओर राधारानी बिल्डिंग मेटेरियल की बन्द पडी दुकान के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त राहुल उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 461/2024  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत होकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.