मथुरा। दिल्ली से पोस्टमार्टम के बाद छाता के समीपवर्ती गांव चंदोरी निवासी युवक का शव गांव पहुंचा। अब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने थाने का घेराव किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के विरोध में नारे भी लगाए। सूचना पर कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि भी पहुंचे। एसएसपी से बात कर पीड़ित परिजनों को सहायता दिलाने और हत्याकांड का खुलासा जल्द किए जाने का भरोसा दिया। इस आश्वासन पर लोग मान गए। इसके बाद नंदकिशोर के मूलनिवास नंदगांव में शाम को अंत्येष्टि की गई। दरअसल, पंडिताई करने वाले चंदोरी निवासी 32 वर्षीय नंदकिशोर शर्मा का शव बुधवार को दोताना के रेलवे लाइन के पास जंगलों में जली अवस्था में पानी से भरे गड्ढे में मिला था। यहां उसकी ननिहाल है, जबकि वह मूल रूप से नंदगांव का रहने वाला था। 80 प्रतिशत जलने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा तो पुलिस की शिथिल कार्रवाई पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। नंदगांव के पूर्व चेयरमैन तारा चंद गोस्वामी ने बताया कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। छाता थाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने एसएसपी मथुरा से बातचीत कर मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर खुलासा करने के लिए कहा। कहा, पीड़ित परिवार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। पूर्व प्रधान रमेश चंद्र चौधरी महिपाल सिंह ने कहा कि इस घटना का अति शीघ्र खुलासा किया जाए। पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह भी थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने भी थाने पहुंचकर मौजूद लोगों व परिवारी जनों को आश्वासन देते हुए कहा की घटना की जांच चल रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। आर्थिक सहायता के लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर कार्रवाई की जा रही है। थाने के घेराव के वक्त वहां मौजूद मृतक नंदकिशोर शर्मा के पिता पुरुषोत्तम शर्मा आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कहा कि अगर घटना का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो वे परिवार संग थाना परिसर में आत्मघाती कदम उठाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
