• Thu. Apr 9th, 2026

थाना बल्देव पुलिस ने जुआ खेलने वाले 03 अभियुक्तगण को ल किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बल्देव पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 03 अभियुक्तगण को जुआ के 4500 रुपये व 52 पत्ता ताश सहित किया गिरफ्तार  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा के आदेशानुसार जुआरियों/सटोरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महावन के निर्देशन में व थाना प्रभारी बल्देव मथुरा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 वीरेन्द्र सिह धामा चौकी इंचार्ज बरौली, थाना बल्देव मय पुलिस बल के मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29.08.2024 को समय करीब 15.25 बजे शराब ठेके के सामने तलाब के किनारे ग्राम बरौली से जुआ खेलने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से जुआ के 4500 रुपये व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.