हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद के रहने वाले ऑटो चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है। तीनों आरोपियों ने ई ऑटो लूटने के लिए चालक की हत्या की थी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के मोहल्ला बघेल निवासी अमित पाल का शव 29 नवंबर की रात थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग में झाड़ियों मेें पड़ा मिला था। अमित का गला घोंटकर और गोली मार कर हत्या की गई थी। घटना का खुलासा नहीं होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने औरंगाबाद में जाम लगाया था। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अमित पाल की हत्या ई रिक्शा लूटने के ईरादे से की गई है। पुलिस ने इस मामले में सुशील तोमर निवासी ग्राम इन्नीखेड़ा थाना नगरा, जिला मुरैना और एक बाल अपचारी को ए-ब्लाॅक सीतानगर थाना भिंड देहात, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनसे लूटा गया ई-रिक्शा और मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों का एक साथी प्रदीप तोमर निवासी ग्राम गौसली थाना खेड़ा राठौर आगरा फरार है। पुलिस की पूछताछ में सामने आए तथ्य
आरोपियों ने बताया कि दोनों अपने साथी प्रदीप के साथ ट्रेन से भिंड से ग्वालियर और फिर मथुरा आए। मथुरा जंक्शन पर अंडरपास के पास अमित पाल ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। तीनों ने गोवर्धन जाने के लिए 400 रुपये में ई-रिक्शा को बुक किया। सुशील तोमर अगली सीट पर अमित के बगल में बैठ गया। प्रदीप और बाल अपचारी पीछे की सीट पर बैठ गए। गोवर्धन से पहले रजबाहा पर प्रदीप ने अमित पाल की कमर से सटाकर गोली मार दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर ई-रिक्शा लेकर लेकर आगरा होते हुए अनौटा पुल पिनाहट पहुंचे। गोली लगने से ई-रिक्शा के टूटे शीशे पर काली पन्नी चिपका कर प्रदीप के गांव पहुंचे। यहां से ई-रिक्शा को चार्ज कर सीतानगर भिंड पहुंच गए और सतीश तोमर के किराए के मकान के सामने अपनी निगरानी में ई रिक्शा खड़ा कर दिया।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes