हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों से श्रद्धालुओं के गुम हुए कीमती मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से दो दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मंदिरों से श्रद्धालुओं की गुम हो रहे मोबाइल की बरामदगी के लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं के 25 मोबाइल सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए हैं। गुम होने के बाद मिले मोबाइल फोन को लोगों द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंपा गया। इस पर पुलिस टीम ने मोबाइलों के स्वामियों को फोन कर संपर्क किया और उनके वर्तमान घर के पतों की जानकारी लेकर डाक के माध्यम से गुम मोबाइलों को पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार श्रद्धालुओं को 25 मोबाइल फोन डाक से भेजे जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
