हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में बीती 30 अक्टूबर को थाना कोसीकला की कस्बा चोकी क्षेत्र के निकासा ईदगाह के समीप कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार दो लोगों को रोका था। फिर एक बाइक सवार को जबरन कार में बैठाकर ले गए थे। इलियास का अपहरण हो गया था। इलियास के भाई हसन ने शोर मचाया था, लेकिन आस पास कोई नहीं होने पर मदद नहीं हो पाई। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने हसन को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इलियास के भाई हसन ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। गुरुवार शाम पुलिस ने अपह्रत इलियास को बरामद कर लिया। लेकिन पुलिस पर कोई भी कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप है। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने शेरगढ़ क्षेत्र के गांव कराहारी में नामजद लोगों के घर दबिश दी थी। जहां से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान ने अपहरण हुए व्यक्ति इलियास को सुबह सौंपने की बात कही। पीड़ित हसन ने कहा कि 31 अक्टूबर को जब पूर्व ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने भाई इलियास को पुलिस के सुपुर्द किया। उसी वक्त पुलिस से पंचायत कर पकड़े गए दोनों युवकों को भी छुड़ा कर ग्रामीण अपने साथ ले गए थे।
पीड़ित भाई हसन का आरोप है कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बिना कुछ कार्रवाई किए छोड़ दिया। जबकि उसके भाई का अपहरण किया गया था। इस बारे नें पीड़ित हसन ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ताकि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। हसन है कहा कि सीएम योगी के राज में अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बाद छोड़ने का भी काम कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
