हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में डाहरोली गांव में व्यापारी महादेव की हत्या ने जिले की फिजा को ऐसा झकझोरा कि मथुरा पुलिस की तमाम इकाइयां और थाना पुलिस की टीमें एक ही रात में हरकत में आ गईं। परिजनों से फोन पर हुई वार्ता में एसएसपी श्लोक कुमार ने भरोसा दिलाया कि हत्या की गुत्थी अब ज्यादा देर तक छिप नहीं सकेगी। निर्देश मिलते ही एसओजी, सर्विलांस, एटीएस की टेक टीम, डॉग स्कॉट, फोरेन्सिक और फील्ड यूनिट की संयुक्त दबिश शुरू हुई। बृहस्पतिवार की देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे महादेव की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गोवर्धन बरसाना मार्ग पर जाम लगा दिया। इसी दौरान एसएसपी ने परिजनों से फोन पर बात कर भरोसा दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस हत्यारोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है और एक दो दिन में हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी को अन्य दायित्वों से मुक्त कर इस केस पर पूरी तरह लगा दिया गया है, जबकि थाने की कमान स्वयं एसपी देहात और सीओ अनिल कुमार देख रहे हैं ताकि जांच में कोई ढील न आने पाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
