हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में पश्चिमी एशिया में युद्ध के हालातों के कारण पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा है। गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। शुक्रवार को बलदेव क्षेत्र में एक गैस एजेंसी पर भीड़ ज्यादा हो गई। एजेंसी के कर्मचारियों ने शटर बंद कर दिया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी चल रही है। हालांकि शुक्रवार को पंपों पर पेट्रोल-डीजल आने के बाद लोगों को राहत मिली, लेकिन रसोई गैस के लिए लोगों को अभी परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक स्थानीय गैस एजेंसी पर काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी। हंगामा होने लगा। यह सब देख एजेंसी के कर्मचारियों ने शटर गिरा दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। उधर, हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। गौरव पांडेय और सौरभ पांडेय ने बताया कि गैस के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
