• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में तैनात पुलिस कर्मी की इटावा में निर्मम हत्या

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जनपद में तैनात पुलिस कर्मी की इटावा जिले के गांव गोवेपुरा में खेत पर लगे ट्यूबवेल पर पड़े टिन शेड में फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है । सूचना पर एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है वहीं फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। मृतक सिपाही मथुरा में तैनात था और आलू की खोदाई कराने के लिए छुटृी पर गांव आया था। भाई ने तहरीर देकर ताऊ और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।  प्राप्त जानकारी अनुसार 42 वर्षीय अनिल कुमार यादव निवासी गोवेपुरा इटावा सिपाही के पद पर 2006 से ड्राइवर के पद मथुरा में तैनात था। शुक्रवार शाम को छुट्टी लेकर गांव में आलू की खोदाई कराने के लिए आया था। शुक्रवार रात वह खेत पर ही लगे ट्यूबवैल की कोठरी पर पड़े टिनशेड में रुक गया था। शनिवार सुबह गांव के प्रमोद कुमार अपने खेत की ओर निकले तो अनिल का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन पहुंच गए। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात सत्यपाल सिंह थाना पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी जुटाई गई। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के छोटे भाई नीरज कुमार यादव ने सैफई थाने में तहरीर दी है। इसमें अपने ताऊ दर्शन सिंह, उनके बेटे और प्रपौत्र पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ताऊ और भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से बात की है। उन्होंने मृतक के ताऊ और उनके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.