• Mon. Feb 16th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर शव घसीटने का मामले में पुलिस कर रही जांच, हादसा था या हत्या

ByVijay Singhal

Feb 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर मिले शव की भले ही शिनाख्त हो गई हो लेकिन अभी भी कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर 11 किलोमीटर तक कार से अटक कर शव घसीटता रहा और कार सवारों को पता ही नहीं चला। कार में शव फंसे होने की जानकारी टोल प्लाजा पहुंचने पर तब हुई जब वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की कार पर नजर पड़ी। यमुना एक्सप्रेस वे पर मिले शव की शिनाख्त पुलिस ने इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के रहने वाले रिजपाल सिंह के रूप में हुई। रिजपाल दिल्ली में कोरियर कंपनी में गाड़ी चलाने का काम करता था। रिजपाल सोमवार की देर शाम नोएडा से इटावा जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे हो कर किसी वाहन से जा रहा था। लेकिन रास्ते में माइल स्टोन 106 के समीप संदिग्ध कारणों से उसकी मौत हो गई।
रिजपाल का शव मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे आगरा से दिल्ली जा रही स्विफ्ट कार संख्या DL 12 CT 2125 के पीछे की तरफ बम्फर में फंस गया। कार में शव फंसे होने की जानकारी कार चालक और उसमें सवार लोगों को नहीं हुई। कार सवार दिल्ली की तरफ बढ़ते हुए मांट टोल प्लाजा पर पहुंच गई। यहां कार चालक दिल्ली संगम विहार निवासी वीरेंद्र ने टोल देने के लिए कार रोकी। इसी दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मी की नजर कार पर पड़ी तो वह दंग रह गया और उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने शव के पास मिले टूटे मोबाइल से उसकी मंगलवार की देर शाम शिनाख्त रिजपाल निवासी इटावा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कुछ सवालों के जवाब तलाशना शुरू कर दिया। पुलिस यह जानने की कोशिश में जुट गई कि जब रिजपाल नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा था तो उसका शव आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर कैसे आया। रिजपाल किस वाहन से इटावा जाने के लिए निकला। रिजपाल की मौत कैसे और कितने बजे हुई। 25 वर्षीय युवक रिजपाल का शव यमुना एक्सप्रेस वे के आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रोड पर मिला। जबकि वह नोएडा से इटावा जाने के लिए आगरा की तरफ जाने वाली साइड से जा रहा होगा। रिजपाल अगर किसी वाहन से गिरा भी होगा तो उसका शव नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले रोड पर होता न कि आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाली साइड। क्या किसी ने रिजपाल की हत्या की और शव यमुना एक्सप्रेस वे पर फैंक कर भाग गया। मथुरा पुलिस रिजपाल की मौत के मामले में अब उसका बुधवार को होने वाले पोस्ट मार्टम के बाद आने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्ट मार्टम के बाद साफ होगा कि रिजपाल की मौत कैसे और कब हुई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी। इसके साथ ही पुलिस परिजनों से भी बात करने का प्रयास कर रही है जिससे इस मामले में कोई सुराग मिल सके। पुलिस की एक टीम दिल्ली कोरियर कंपनी के ऑफिस भी जायेगी। जहां से वह यह पता करेगी कि रिजपाल इटावा जाने के लिए नोएडा कैसे पहुंचा और फिर वहां से किस वाहन से वह आगरा की तरफ निकला।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.