• Mon. Feb 23rd, 2026

चांदी लूट में पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे, 5 टीम कर रही बदमाशों की तलाश

ByVijay Singhal

Jun 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 20 किलो चांदी की लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली है। शहर के घने इलाके में हुई इस वारदात को लेकर आई जी,एसएसपी सहित तमाम अधिकारी काम कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है तो 5 टीम अलग अलग तरीके से काम कर रही है। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे शहर के थाना गोविंद नगर इलाके में दो बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से आ रहे व्यापारी के कर्मचारी से चांदी से भरा थैला लूट लिया था। बदमाश मोतीलाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मौके से फरार हो गए थे। मोतीलाल ने शोर शराबा किया जिसे सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल हो गए थे। व्यापारी प्रभु दयाल,गोपेश का कर्मचारी मोतीलाल शहर के बैराग पुरा क्षेत्र से चांदी के तारों की सफाई करा कर वापस ला रहा था। मोतीलाल के पास थैले में 20 से 22 किलो चांदी थी। मोतीलाल जैसे ही द्वारकेश पूरी कॉलोनी के समीप पहुंचा कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद मौके पर आई जी दीपक कुमार,एसएसपी शैलेश पांडे पहुंच गए। आई जी और एसएसपी ने वारदात के खुलासे के लिए अपने अधिनस्थों को निर्देश दिए और मॉनिटरिंग शुरू कर दी। पुलिस वारदात स्थल से लेकर जिन रास्तों से बदमाश भागे उन सभी जगह के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। पुलिस ने करीब 200 कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा है। एसएसपी ने वारदात के खुलासे के लिए 5 टीम बनाई हैं। सर्विलांस टीम जहां वारदात स्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है तो एसओजी और स्वाट टीम ऐसे बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है जो इस तरह की वारदात को अंजाम देते रहे हैं। वहीं शहर कोतवाली और थाना गोविंद नगर पुलिस मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.