हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव के समीप यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग तीन स्थानों पर पत्थरबाज गैंग द्वारा की गईं वारदात के बाद पुलिस रखवाली में लगी है। रात में गश्त के दौरान पुलिस को डिवाइडर की झाड़ियों में निकल रहे सर्प भयभीत कर रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्थरमार गैंग द्वारा सुरीर व यमुनापार थाना क्षेत्र में की गई घटनाओं को देखते हुए जनपद के सात थाना क्षेत्रों की पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे की रखवाली के लिए रात -दिन में लगी हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर रात में गश्त में लगे पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात रहते हैं। इससे एक्सप्रेसवे पर पत्थर फेंकने वाले गैंग सक्रिय गैंग को दबोचा जा सके। रात को डिवाइडर में पेड़ों के पीछे छिपकर निगरानी रख रहे हैं। पुलिसकर्मियों को डिवाइडर में एक जगह अजगर जैसी प्रवृत्ति का सर्प दिखाई दिया। दूसरे स्थानों पर भी सर्प दिखाई दिए।
