• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन में चोरों नेदेवी के मंदिर से चांदी का छत्र और 50 पीतल की घंटियां की पार, पुलिस तलाश में जुटी

ByVijay Singhal

Dec 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में शनिवार को देवी मंदिर से चांदी का छत्र सहित 50 घंटियां चोरी हो गई। मंदिर पुजारी ने देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। अडीग-मथुरा वाईपास के निकट देवी मदिर से बीती रात्रि को मंदिर से 500 ग्राम चांदी का एक छत्र सहित 50 घंटियां चोरी हो गई। घटना की जानकारी तब हुई ज़ब रोजाना की तरह मंदिर पुजारी लीला ठाकुर भगत सुबह चार बजे जग कर कमरे से बाहर निकला तो देखा की मंदिर के समीप पेड़ पर लटकी करीब 40-0 घंटियां एवं देवी मां का एक चांदी का छत्र गायब मिला। घटना की सूचना मंदिर पुजारी ने स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मंदिर पुजारी लीला ठाकुर भगत ने घटना की सुचना लिखित पत्र देखकर अवगत कराया गया हैं। पुजारी ने बताया की 40 से 50 घंटियां, जिनका वजन करीब 100 किलो है और देवी मां का एक छात्र 500 ग्राम का चोरी हो गया है। मंदिर से कई बार पहले भी चोर चोरी की घटना का अंजाम दें चुके हैं। थाना प्रभारी नितिन कसाना ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी जी द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.