• Tue. Feb 17th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Feb 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। सुरीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 77 के समीप रविवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। अज्ञात शव होने की सूचना मिलते ही सनसनी फ़ैल गई सूचना पर तत्काल सुरीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन काफी समय तक शिनाख्त न हो पाने पर शव को सील कर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
थाना प्रभारी सुरीर ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार को थाना सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 77 पर गांव लमतौरी के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी देखने से लग रहा है कि अज्ञात व्यक्ति रात में किसी वाहन की चपेट में सड़क पार करते समय आ गया है जिससे उसकी मौत हो गई है फिलहाल उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.