• Wed. Feb 18th, 2026

गोवर्धन में लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश को लगी गोली, 3 गिरफ्तार हुए; पिछले महीने राहगीर से बाइक लूटी थी

ByVijay Singhal

Mar 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में पिछले महीने किसी राहगीर से छाता-गोवर्धन रोड पर बाइक व मोबाइल लूटी गई थी। गुरुवार को लूट गिरोह के बदमाशों से पुलिस की सहार के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, उसके दो साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट की बाइक व मोबाइल सहित तमंचा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, 23 फरवरी को थाना गोवर्धन के गांव पाली निवासी जितेंद्र गिन्नी फैक्टरी से काम करके बाइक से छाता गोवर्धन मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहे थे। तभी छाता से पीछे दो बाइक सवारों ने जितेंद्र से सहार के पास तमंचा दिखाकर बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने आज्ञात लूटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार की देर शाम को मुखबिर ने थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार को सूचना दी। बताया कि तीन बदमाश बाइक से सहार की तरफ आ रहे है। पुलिस ने सहार के जंगलों में बदमाशों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। पुलिस से खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से सिहारा निवासी रामकिशन घायल हो गया। घायल बदमाश के बाएं पैर ने गोली लगी है, जबकि उसके दो साथी घनश्याम व कृष्णा निवासी देवीपुरा थाना हाइवे को दबोच लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.