• Wed. Feb 25th, 2026

मथुरा में चांदी लुटेरों से मुठभेड़, पुलिस ने ढेर किया एक बदमाश, दूसरे को भी लगी गोली; हालत गंभीर

ByVijay Singhal

Aug 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात को कारोबारी से 75 किलो चांदी लूटने वाले आरोपियो को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, लेकिन एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही पुलिस ने दो बोलेरो कार, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामग्री जब्त की है। वहीं घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया है। डैंपियर नगर के पंजाबी पेच निवासी कारोबारी दोनों भाई कन्हैया और गौरव चालक शब्बीर के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मंगलवार शाम को आगरा के नमक की मंडी से 75 किलो चांदी लेकर आ रहे थे। फरह के हिंदुस्तान कॉलेज के समीप बाइक व बोलेरो से आए हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने कार रुकवा ली और चालक को खींचकर बाहर निकाल दिया। बदमाश हथियार के बल पर दोनों युवकों को अगवा कर 75 किलो चांदी लूटकर अछनेरा रोड की तरफ भागने लगे। यहां पुलिस की गश्त देख युवकों को उतार दिया और यूटर्न लेकर वापस हाईवे की तरफ आ गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। तीन घटे बाद स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे पर भीम नगर पुलिस के पास खड़ी मिली। चांदी बदमाश लूट ले गए थे। करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चांदी लूट के बाद से पुलिस की आठ टीमें लुटेरों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात आगरा-बार्डर पर पुलिस को मुखबिर से कुछ बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने बिना नंबर की एक संदिग्ध बोलेरो को रुकवाया। लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आगरा के राहुल और नीरज घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को आगरा स्थित एसएन में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों के पास से बिना नंबर की एक बोलेरो बरामद की है। साथ ही सराफा कारोबारी की लूटी हुई एक करोड़ रुपये की चांदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस लुटेरों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.