• Fri. Feb 20th, 2026

जहरखुरानी गिरोह के तीसरे सदस्य से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Sep 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जहरखुरानी और लूट के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन, नकदी, अवैध हथियार और नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मुठभेड़ मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे बरेली हाईवे पर गौशाला अंडरपास के पास हुई। रिफाइनरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट और जहरखुरानी का आरोपी शकील उर्फ भूरा इस इलाके में मौजूद है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शकील उर्फ भूरा के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार किया गया आरोपी शकील उर्फ भूरा, नवाब खान उर्फ इमामुद्दीन का बेटा है और फतेहपुर बेरी, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि शकील के पास से लूट के दो मोबाइल और करीब हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा, उसके कब्जे से एक तमंचा, दो खाली खोखे, दो जिंदा कारतूस और 8 नशीली गोलियां भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, शकील उर्फ भूरा एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली और फिरोजाबाद सहित कई जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.