हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में टप्पेबाजों के गिरोह सक्रिय हैं। आए दिन महिलाओं और ग्रामीणों को लालच देकर ठग रहे हैं, मगर पुलिस ऐसे मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में टप्पेबाजों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दो दिन पहले भी होलीगेट चौराहे पर एक महिला को बातों में फंसाकर टप्पेबाज सोने के कुंडल उतरवा ले गए। मेवात के अपराधी सोने की ईंट का लालच देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। हालांकि हाल में पुलिस ने इस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मेवात के कई गैंग गाड़ियां चोरी से लेकर लोगों को लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कई मामले पुलिस तक नहीं पहुंचते हैं तो कई मामलों में पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं करती है और इन मामलों को दबा दिया जाता है। जनरल गंज निवासी ममता सैनी पत्नी राजेश 21 सितंबर की दोपहर को सिलाई के लिए कपड़े लेने होली गेट आई थीं। यहां से लौटते समय होली गेट पर ई-रिक्शा सवार दो लोगों ने उन्हें बातों में लेकर ई-रिक्शा में बिठाकर कुछ सुंघाया। इसके बाद उन्हें डेंपियर नगर में ले जाकर सोने के एक तोले से अधिक वजनी कुंडल उतरवा लिए और उन्हें यहीं उतारकर भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस ने चौराहे के सीसीटीवी फुटेज तक चेक करने की जहमत नहीं उठाई।
राया के रहने वाले बालमुकुंद अपनी पत्नी की दवा लेने मथुरा के जिला अस्पताल आए थे। यहां दो युवकों ने उन्हें बताया कि यहां अभी लूट हुई है। आपके पास जो रुपये हैं, वह दे दें। बातों में लेकर उनसे पांच हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने टहला दिया। इस तरह की घटनाओं में कार्रवाई नहीं होने से टप्पेबाज अशिक्षित और कमजोर तबके के लोगों को निशाना बना रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
