• Mon. Feb 16th, 2026

दो दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोसीकला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह के तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं जो भी अपनी रिश्तेदारी में कोसीकला आए हुए थे इसी के चलते उन्होंने विगत 10 फरवरी को दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगाई थी। जिसके चलते कोसीकला पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।जबकि अभी गिरोह का एक सदस्य फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया कर लिया जाएगा। पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर के साथ चोरी किए गए 27 हजार रुपए बरामद किए हैं। इस संबंध में एसपी ग्रामीण ने कहा कि सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। अन्य साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के द्वारा कोसीकला कस्बे की दो दुकानों में चोरी करने की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरो की गिरफ्तारी और रुपयो की बरामदगी के प्रशंसनीय कार्य को लेकर व्यापारियों ने पुलिस की सराहना की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.