• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा रिफाइनरी के समीप काले तेल के कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा, 450 लीटर तेल बरामद

ByVijay Singhal

Feb 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा।  रिफाइनरी के गेट नंबर 9 के पास किसान टायर वाली गली में स्थित एक भूखंड में काले तेल के कारोबार का खुलासा हुआ है। रिफाइनरी पुलिस ने इस मामले में देर रात डीएम के आदेश पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है। भूखंड तेल माफिया मनोज अग्रवाल का है। पुलिस ने मौके से करीब 450 लीटर तेल भी बरामद किया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्ति विभाग ने तेल को जांच के लिए एफएसएल आगरा भेजा है। रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि मनोज अग्रवाल के प्लॉट में काले तेल का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो हकीकत से पर्दा हट गया। मौके से तेल से भरी करीब 25 कैन बरामद की हैं, जिसमें 450 लीटर तेल बताया जा रहा है। इसके अलावा पंपिंग सेट, लेजम पाइन आदि सामान पुलिस ने कब्जे में लिया। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र ने निरीक्षक संतोष वर्मा के नेतृत्व में टीम को भेजा। निरीक्षक ने पूरी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि प्लॉट तेल माफिया मनोज अग्रवाल का है। प्लॉट में कारोबार कर रहे भाहई गांव के विष्णु सिंह को हिरासत में लिया है। दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

योगी सरकार में लगी थी कारोबार पर लगाम
यूपी में योगी सरकार के आने के बाद से काले तेल के कारोबारियों पर लगाम लगी थी। फिर भी रिफाइनरी पुलिस की सरपरस्ती में यह कारोबार औद्योगिक क्षेत्र और भैंसा गांव के आसपास कुछ स्थानों पर चल रहा था। कई बार अफसरों ने छापे भी मारे, पर इससे पहले कारोबारियों को इसकी खबर मिल गई तो सामान को हटा लिया जाता था।

शैलेष कुमार पांडेय, एसएसपी कहा, हर हाल में काले तेल का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। किसी थाना क्षेत्र में यह चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.