• Thu. Feb 12th, 2026

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, हिंदू महासभा के किया है शाही ईदगाह में 6 दिसम्बर को हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान

ByVijay Singhal

Dec 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोमवार को मथुरा पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च की शुरुआत संवेदनशील एरिया डीग गेट से की। भारी पुलिस बल के साथ डीग गेट से शुरू हुआ पैदल मार्च दरेसी रोड,भरतपुर गेट,घीया मंडी,चौक बाजार,मंडी रामदास होते हुए डीग गेट पर पहुंचा। शाही ईदगाह पर 6 दिसंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान करने के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। मथुरा में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। मथुरा सहित कई जिलों से पुलिस फोर्स मथुरा पहुंच गया है। 6 दिसंबर के मद्देनजर मथुरा शहर को 2 सुपर जॉन,4 जॉन और 8 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुपर जॉन के प्रभारी आईपीएस अधिकारी रहेंगे। इसी तरह जॉन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक और सेक्टर के प्रभारी सीओ बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आगरा जॉन के पुलिस फोर्स के अलावा अर्ध सैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है। 6 दिसंबर को अखिल भारत हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह पर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के एलान के बाद कार्यवाहक मजिस्ट्रेट ने 43 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पाबंद किया था। इसके अलावा 3 पदाधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.