• Mon. Feb 16th, 2026

पुलिस ने बदमाशों के तैयार कराए स्केच, एक दर्जन को हिरासत में लिया,

ByVijay Singhal

Jun 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार तीन वारदातों के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शुक्रवार को बदमाशों के स्केच तैयार कराए। इसके साथ ही पुरानी वारदात में शामिल रहे एक दर्जन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ कर सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस वारदात में बाहरी गिरोह का हाथ होने से भी इन्कार नहीं कर रही है। पुलिस ने देहाती तरीके से वारदात को अंजाम देने वाले हाईप्रोफाइल गिरोह तक पहुंचने में पूरी ताकत झोंक दी है। तीनों घटनाओं को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया। इस नजरिये से पीड़ितों के माध्यम से स्कैच तैयार कराए हैं। इन स्कैच को पुलिस न केवल पुराने अपराधियों से मेल करा रही है बल्कि उनको दिखाकर नए गिरोह तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि हाल ही जेल से छूटे और लूट की घटनाओं में लिप्त रहे एक दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। इनसे पूछताछ कर गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जमुनापार थानाध्यक्ष निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों वारदात के पीड़ितों के बताए अनुसार गिरोह के सदस्यों की कदकाठी और बातचीत के तरीके से अब तक जो जानकारी हुई है, उससे लग रहा है कि गिरोह बाहर का है। उनके द्वारा स्थानीय बदमाशों से मदद ली जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.