• Wed. Oct 29th, 2025

व्रन्दावन के फुटपाथ पर मिलीं बिहार और लखनऊ की महिलाओंका अंतिम संस्कार पुलिस ने कराया

ByVijay Singhal

Oct 31, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को दो महिलाओं की हुई मौत के 48 घंटे बाद भी परिजन अंतिम संस्कार करने नहीं पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अंतिम संस्कार करने से ही मना कर दिया। पुलिस ने समाजसेवी की मदद से रविवार की देर शाम अंतिम संस्कार करवाया। मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार की सुबह परिक्रमा मार्ग में बने फुटपाथ पर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिले थे। पुलिस ने जब उनके पास मौजूद पोटली को चैक किया तो उसमें से आधार कार्ड मिले थे। जिससे पता चला कि मरने वाली एक महिला चंपा गुप्ता पत्नी नरसिंह गुप्ता पुरानी टिकैत गंज चौक लखनऊ की रहने वाली हैं। जबकि दूसरी सुशीला देवी पत्नी अर्जुन प्रसाद बिहार की रहने वाली थीं। पुलिस ने महिलाओं के शव पोस्ट मार्टम भेजने के बाद परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद परिजनों से सम्पर्क हुआ। लेकिन परिजनों का जो जवाब मिला उसने पुलिस को भी झकझोर दिया। परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह खुद ही अंतिम संस्कार कर दें। पुलिस ने सुशीला देवी के बेटे शैलेंद्र से संपर्क किया और उनको जानकारी दी। लेकिन सुशीला देवी के बेटे और बहू ने आने से मना कर दिया। इसके बाद रिश्तेदारों के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बदलते समाज में इस तरह की तस्वीर सामने आएगी पुलिस ने सोचा भी नहीं था। परिजनों की बेरुखी से आहत पुलिस ने दोनों का अंतिम संस्कार करने का मन बनाया और संपर्क किया समाजसेवी लक्ष्मी गौतम से। पुलिस और समाजसेवी लक्ष्मी गौतम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां नियमानुसार कार्यवाही करने के बाद रविवार की देर शाम दोनों के शव वृंदावन मोक्ष धाम लाए गए। जहां विधि विधान से दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मोक्ष धाम पर पुलिस की मौजूदगी में हुए अंतिम संस्कार करने वाली समाजसेवी लक्ष्मी गौतम ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लावारिस, बेसहारा और निराश्रितों का अंतिम संस्कार करती हैं। ऐसी घटना बहुत ही कम उनके सामने आती है जब अपने बेरुखी दिखाते हुए अपनों का ही अंतिम संस्कार करने से मना कर देते हैं। यह बदलते समाज की वह तस्वीर है जो आधुनिकता के दौर में अपनों को अपनों से दूर कर रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.