हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना बरसाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने सफलता हांसिल कर नौ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्त अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, दोनों वाहन चोरों को पुलिस द्वारा बरसाना कस्बे से गिरफ्तार किया गया है थाना बरसाना की पुलिस चौकी हाथिया के प्रभारी अरविन्द पुनिया ने बताया कि अभियुक्त सद्दा उर्फ सद्दाम पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद तथा आशिक उर्फ आशिफ पुत्र जमानू उर्फ जमालूद्दान को गिरफ्तार किया गया है, दोनों ही शातिर वाहन चोर ग्राम हाथिया थाना बरसाना के रहने वाले हैं, इनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया गया है, दोनों अभियुक्तों के ऊपर मथुरा और दिल्ली में विभिन्न धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज है, पुलिस के मुताबिक सद्दाम के विरूद्ध नौ तथा आशिफ पर 14 आपराधिक मामले दर्ज है, अन्य थानों से भी इनके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी की जा रही है, पुलिस ने दोनों को चैकिंग के दौरान गोवर्धन नाला बैरियर के पास कस्बा बरसाना से गिरफ्तार किया है, दोनों ने मोटरसाईकिलों के दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों से चोरी करना स्वीकार किया है ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
