• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा में कार की टक्कर से 32 वर्षीय युवक घायल, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Jan 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा के पास एक सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 32 वर्षीय युवक हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, जैत निवासी हरिओम पुत्र लेखराज सोमवार को सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हरिओम सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर चिंता जताई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.