हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर से 1.80 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में जारिफ, नीरज व अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी मथुरा व भरतपुर से की गई। ठगी की रकम के लिए 20 से ज्यादा खाते इस्तेमाल किए गए थे। आईटीबीपी के सेवानिवृत्त कमांडेंट ने दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस को शिकायत दी थी कि वह व्हाट्सएप के जरिये एक युवती के संपर्क में आए थे। इसके बाद वीडियो कॉल होने लगी। कुछ दिन बाद युवती ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद फोन पर खुद को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का इंस्पेक्टर रामकुमार मल्होत्रा बताते हुए उनसे पैसे ठग लिए। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने फोन किया कि जिस युवती से बात करते थे उसने खुदकुशी कर ली है। ऐसे में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो रहा है। इसके बाद आरोपियों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अफसर व गृहमंत्रालय का अधिकारी बताकर मामले को रफादफा करने की एवज में कई बार में कुल 1.80 करोड़ रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसीपी रमेश चंदरलांबा की देखदेख में पुलिस टीम ने करीब 200 मोबाइल व 20 बैंक खातों की डिटेल खंगाली। इसके बाद एक टीम ने मथुरा व भरतपुर में दबिश देकर गांव बास नंदेरा, तहसील कामा, जिला भरतपुर निवासी जारिफ (30) और गांव अगरयाला जिला मथुरा निवासी नीरज (22) व अजीत सिंह (23) को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
