• Wed. Feb 18th, 2026

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार:बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल,

ByVijay Singhal

Mar 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय के निर्देशन में जनपद मथुरा की पुलिस लगातार शातिर अपराधियों को चिन्हित कर एवं वांछित अपराधियों, शातिर बदमाशो को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने की कार्यवाही में लगी हुई है। जिसकी वजह से अपराधियों में मथुरा पुलिस का भय व्यापत है। बुधवार की मध्य रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एवम अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में थाना पुलिस एवं एसओजी पुलिस की टीम ने थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर शेरगढ़ रोड पिलोरा बंबा पर मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान स्कूटी सवार एक शातिर लुटेरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुठभेड़ में स्कूटी पर आ रहे लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की। तभी पुलिस के द्वारा की गई जवाबी फायरिंग लुटेरे के पैर में गोली लग गयी। जिससे लूटेरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया लुटेरा नरेंद्र उर्फ नीरज है जोकि गोवर्धन के गांव राल का रहने वाला है। जनपद मथुरा में दो दर्जन मुकदमे तो वहीं अन्य जनपदों में कई मुकदमे दर्ज, इस मौके घायल लुटेरे को घायल की स्थिति में उपचार के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक लुटेरे बदमाश से बरामद हुई एक स्कूटी, एक तमंचा सहित कारतूसों को अपने कब्जे में ले लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.