हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में एक युवक को टशन दिखाना महंगा पड़ गया। उसने तमंचे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसकी जानकारी होने पर थाना मांट पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना मांट क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया ने कुछ दिन पहले अपनी फेसबुक आईडी पर तमंचे के साथ तस्वीर डाली थी। स्थानीय स्तर पर जब यह तस्वीर वायरल हुई तो मांट पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। गुरुवार को मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को राधारानी अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
