हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदू महासभा के श्री कृष्ण जन्म स्थान में हनुमान चालीसा पढ़ने के आवाह्न पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहा। धार्मिक स्थलों में पुलिस अधिकारियों ने निगरानी के साथ ही अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा , गोरक्षक दल के जिला अध्यक्ष नेत्रराज़ सिंह, धीरज कौशिक, महाकाल सेना के मंडल अध्यक्ष डॉ.सीताराम, आजाद हिंद सेना सौरभ लंबरदार आदि को हिरासत में लेकर पूरे दिन थाने में बैठा कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। गौरतलब है कि हिंदू महासभा के द्वारा मथुरा में 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ने का आवाह्न किया गया था। प्रशासन ने शांति व्यवस्था को देखते हुए इस आयोजन को अनुमति नहीं दी। इसके बाद भी हिंदूवादी संगठन के लोग इस पर अड़ गए। मंगलवार को एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर हालातों का जायजा लिया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष नेत्रराज सिंह, महाकाल सेना के मंडल अध्यक्ष डॉ. सीताराम, आजाद हिंद सेना के सौरभ लंबरदार, धीरज कौशिक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूरे दिन थाने में बिठाए रखा। वही गोवर्धन पुलिस ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें थाना गोवर्धन में नजर बंद रखा गया है। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा के आवाह्न पर सुरक्षा की दृष्टि से हिंदू संगठन के कुछ लोगों को थाने बुलाया गया है। गोवर्धन में पूरी तरह शांति है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
