हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव उमराया में एक नाबालिग लड़की को मुस्लिम युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। मामले में पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है। गांव उमाराया निवासी लड़की के परिवार ने बताया कि सोमवार की सुबह 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिए गई थी। जब लौटकर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने गांव में बेटी को खोजा तो पता चला कि एक मुस्लिम युवक अपने साथी के साथ उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बिठाकर ले जाते हुए देखा है। परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसको डर है कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। लड़की के पिता ने छाता कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दी है। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
