• Fri. Feb 13th, 2026

पुलिस ने अधिबक्ता से मारपीट, अधिवक्ता, एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन; हड़ताल का ऐलान

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कृष्णानगर चौकी प्रभारी पर अधिवक्ता के साथ मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप ने सोमवार को बड़ा रूप धारण कर दिया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। चौकी प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग को लेकर यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। एसएसपी ने मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस गोल्डी गुप्ता को सौंपी है। साथ ही दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। एसएसपी की जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन के बाद जनरल हाउस में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान कर दिया।

आरोप है कि होली पर कृष्णानगर निवासी अधिवक्ता अमरजीत के साथ कृष्णानगर चौकी प्रभारी ने मारपीट की। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी जब बार एसोसिएशन को हुई तो शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल उनके निवास पर पहुंचा और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सोमवार को कचहरी खुलते ही बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिवकुमार लवानिया ने नो वर्क की घोषणा कर दी। इसके बाद अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और पीड़ित अधिवक्ता को अपने चैंबर में बुलाकर वार्ता की। बार पदाधिकारियों ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मारपीट करने वाले चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर को निलंबित करने, दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट को खत्म करने, मामले की जांच आईपीएस अधिकारी से कराने की मांग की। एसएसपी ने प्रशिक्षु आईपीएस गोवर्धन थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता को मामले की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। इसके साथ ही चौकी प्रभारी को तत्काल छुट्टी पर जाने के आदेश दे दिए। इसके बाद अधिवक्ताओं की बौहरे कन्हैया लाल सभागार जनरल हाउस की बैठक हुई। बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि एसएसपी ने पहले जांच के लिए पांच दिन का समय मांगा, लेकिन बार और अधिवक्ताओं के आक्रोश के चलते दो दिन में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित अधिवक्ता अमरजीत सिंह के साथ सभी अधिवक्ता खड़े हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.