हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब यहां एक ही नंबर के दो वाहन आ गए। कार और बस का नंबर एक ही होने पर कार मालिक ने स्कूल बस को रोक लिया। काफी देर तक सड़क पर हुई जद्दोजहद के बाद मामला शहर कोतवाली पहुंचा। जिसके बाद एक ही नंबर दो वाहनों के होने पर पुलिस और परिवहन विभाग मामले की जांच में जुट गए। शहर कोतवाली इलाके के भरतपुर गेट पर टूर एंड ट्रैवल कम्पनी के मालिक अनुज अग्रवाल अपनी बाइक से ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान वहां से निजी यूनिवर्सिटी की बस निकली। अनुज की नजर बस के नंबर पर गई तो वह चौंक गए। क्योंकि बस पर जो लगी नंबर प्लेट पर जो वाहन संख्या अंकित थी वह नंबर उनकी अर्टिगा कार का था। अनुज की अर्टिगा का नम्बर UP 85 DT 1234 है और यही नंबर बस पर लिखा हुआ था। अनुज ने नंबर देखकर बस को रूकवाया। बस शहर के स्टेट बैंक चौराहा से हाई वे पर स्थित निजी यूनिवर्सिटी रूट पर चलती है और बस में स्टूडेंट थे। जबकि बस पर सिंबोसिस स्कूल साइड की तरफ लिखा हुआ था।अनुज ने बस चालक से बात की और नंबर की जानकारी की तो चालक नीरज कुमार सक्सेना ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। कोतवाली लाने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिवहन विभाग को दी। जिसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग इस मामले की जांच में जुट गए। कार स्वामी अनुज ने बताया कि यह परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही है। अगर इन दोनों वाहनों में से किसी एक से हादसा हो जाता है तो परेशानी निर्दोष व्यक्ति को झेलनी पड़ेगी। मौके पर असमंजस की स्थिति बनने पर अनुज ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान अनुज ने अपनी अर्टिगा कार को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दोनों वाहनों के एक ही नंबर देखे तो वह दोनों वाहनों को कोतवाली ले आई और बस में सवार स्टूडेंट को दूसरे वाहन से यूनिवर्सिटी भेज दिया।
कोतवाली लाने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिवहन विभाग को दी। जिसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग इस मामले की जांच में जुट गए। कार स्वामी अनुज ने बताया कि यह परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही है। अगर इन दोनों वाहनों में से किसी एक से हादसा हो जाता है तो परेशानी निर्दोष व्यक्ति को झेलनी पड़ेगी। परिवहन विभाग के अनुसार बस शिक्षण संस्थान छत्र वन पब्लिक स्कूल के नाम से है। इस पर छोटी गाड़ी का नंबर लिखा हुआ है। यह नंबर कैसे लिख गया यह जांच का विषय है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
