• Wed. Feb 11th, 2026

कोसिकलां में बर्तन पकाने की अवैध भट्टियों का जहरीला धुआं बना संकट

ByVijay Singhal

Jan 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मिट्टी के बर्तन पकाने की अवैध भट्टियों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इन भट्टियों से उठने वाला जहरीला धुआं आसपास की गलियों में फैलकर घरों के अंदर तक पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को दरवाजे–खिड़कियां बंद रखने पड़ रहे हैं, बावजूद इसके धुएं की तीखी गंध से राहत नहीं मिल पा रही है। मोहल्ला खेडा में 10-12 कुंभकार 800 बर्तन प्रतिदिन पका रहे हैं। मिट्टी के बर्तन पकाने के लिए भट्टियों में ईंधन के रूप में लकड़ी की जगह बड़े पैमाने पर प्लास्टिक, रबर, पुराने टायर, केमिकल मिश्रित कचरा तथा अन्य प्रतिबंधित पदार्थ जला रहे हैं। इनसे उठने वाला धुआं न केवल आंखों में जलन और सिरदर्द बढ़ा रहा है, बल्कि हवा में ऐसे विषैले तत्व घोल रहा है जो फेफड़ों और श्वसन तंत्र पर सीधा दुष्प्रभाव डालते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार प्रदूषण नियंत्रण विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय टीम के आने की सूचना मिलते ही संचालक भट्टियों को अस्थायी रूप से बंद कर देते हैं और टीम के जाते ही दोबारा गतिविधियां शुरू कर देते हैं। प्रदूषण विभाग की टीम ने जांच की तो मौके पर भट्टी जलती भी मिली। जिस पर प्रदूषण विभाग ने जांच कर अपनी रिपोर्ट नगर पालिका को भेज दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.