• Wed. Feb 11th, 2026

स्वर्णकारों के लिए वरदान साबित होगी पीएम विश्वकर्म योजना – ज्योति सोनी

ByVijay Singhal

Sep 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा ।अपने दो दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंची भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी का स्थानीय होटल में स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज मथुरा के बन्धुओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत  इस दौरान बोलते हुए प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी ने कहा कि आज हमारे स्वर्णकार सोनार समाज के लिए बड़े गर्व की बात है कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पीएम विश्वकर्म योजना लॉन्च करके देश के स्वर्णकारों सहित विश्वकर्मा समाज का भी मान सम्मान बढ़ाया है उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत सुनार, लोहार, नाइ, राजमिस्त्री, शिल्पकार, मूर्तिकार आदि कारीगरों को इस योजना का लाभ मिलेगा इसमें तीन लाख रुपए तक का लोन इन्हें प्राप्त हो सकेगा जो इनको व्यापार करने में आर्थिक सहायता प्रदान करेगा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वर्ण कला बोर्ड का गठन के लिए शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के स्वर्णकारों का प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर अपनी मांग को रखेगा।
इस दौरान स्वर्णकार र समाज के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के लोगों को सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतन के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर प्रत्येक महीने में कम से कम एक बार किसी न किसी रूप में अवश्य बैठक करनी चाहिए।
 उन्होंने कहा कि स्वर्ण आभूषण बनाना बड़ी कला है, बावजूद इसके संरक्षण और संवर्धन के सरकार की ओर से कभी कोई प्रयास नहीं किए गए, जिससे इस व्यवसाय से जुड़े लोग लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। समय की मांग है कि स्वर्णकार समाज के उत्थान के लिए सरकार ‘स्वर्ण कला बोर्ड’ का गठन करे। इतना ही नहीं, नई पीढ़ी स्वर्ण कला से जुड़े और उसे आधुनिक तकनीकी का ज्ञान हो, इसके लिए स्वर्ण कला को प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन में शामिल किया जाए।  इस दौरान स्वर्णकार जन जागृति एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष वर्मा, अंकुर वर्मा,प्रदीप वर्मा, राधाब्ललभ सेन,सोनी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बॉबी वर्मा, एस के वर्मा, पंकज वर्मा,आदि स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.