• Mon. Feb 9th, 2026

वृंदावन के आसपास खेतों में कट रहे प्लाॅट

ByVijay Singhal

May 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगरीय क्षेत्र में खेतों को प्लाॅट के रूप में बेचा जा रहा है। इन खेतों को 100-200 वर्ग गज जमीन के प्लाॅट में बांट दिया गया है। कुछ खेतों में सड़कें डाल दी हैं तो कुछ स्थानों पर खेत एक-दो फीट ऊंची चहारदीवारी के रूप में विभाजित हैं। यह स्थिति तेजी से बढ़ रही है। खासकर वृंदावन के आसपास के अधिकांश खेत पूरी तरह से प्लाॅट में बदल दिए गए हैं। यह भी तय है कि इन खेतों आगे चलकर प्लाॅट पर मकानों का बनना तय है, जो अवैध काॅलोनियों का स्वरूप बनेंगे। मथुरा-वृंदावन नगरीय क्षेत्र तेजी के साथ बढ़ रहा है। वृंदावन में खादर क्षेत्र के सभी खेतों में मकान बन रहे हैं। यही स्थिति वृंदावन के आसपास छटीकरा तक है। सुनरख तक खेतों को प्लाॅट बनाकर बेचा जा रहा है। इन खेतों में एक कोठरी पर प्लाॅट ही प्लाॅट बिकाऊ और मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इन क्षेत्रों में पिछले कुछ सालों के दौरान अब फसल नहीं होती है। एक से दो फीट ऊंची चहारदीवारी दर्शा रही है कि इन्हें आवासीय क्षेत्र के रूप में अवैध रूप से तैयार किया जा रहा है। यह स्थिति सिर्फ वृंदावन के आसपास तक सीमित नहीं है, बल्कि मथुरा क्षेत्र में गोवर्धन रोड, सौंख रोड, राल रोड, भरतपुर रोड, बरेली रोड, गोकुल रोड, बलदेव रोड के साथ अंदरूनी इलाकों में भी बनी हुई है।
वृंदावन क्षेत्र में इस स्थिति को देखते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सर्वे का फैसला किया है। इस सर्वे में प्राधिकरण अभियंताओं की नजर खेतों में कर रहे प्लाॅट पर ही रहेगी। इसमें सर्वे टीम बताएंगी कि कि तरह अवैध काॅलोनाइजर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। सरकार के तय मानकों से बाहर रहते हुए किस तरह खेतों की जमीन को प्लाॅट के रूप में बेचा जा रहा है।
नगेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बताया विकास प्राधिकरण पांच फीट या फिर उससे ऊपर निर्माण करने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई कर सकता है। इससे नीचे निर्माण के लिए प्राधिकरण कार्रवाई के लिए अधिकृत नहीं है। रजिस्ट्री विभाग भी खेतों को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने से किसी को नहीं रोक सकता है। ऐसी स्थिति में खेतों को 100-100 वर्ग गज के टुकड़ों में बेचने वालों पर निगाह रखने के लिए सर्वे का फैसला किया गया है। इसके लिए वृंदावन के आसपास क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है, जिससे ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.