हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव में सोमवार को श्रीकृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल महिला द्वारा मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। रेखा अग्रवाल ने उधो गए द्वारकानाथ ब्रजमोही उड़ उड़ खावे रे भजन सुनाया। उषा गोस्वामी ने राधे रानी कृपा कीजिए महारानी कृपा कीजिए चरणों में जगह दीजिए माया एवं मुनि द्वारा जिस दिन नंदलाल माला फेरू तेरे नाम की मैं तो दीवानी हो गई अपने घनश्याम की भजन सुनाया। पूनम अग्रवाल ने भी भजन सुनाया। इससे पूर्व ठाकुरजी का फूल बंगला सेवायत द्वारा सजाया गया। आरती उतारी गई। ठाकुरजी को सुगंधित शरबत का भोग लगाया गया। लता, अलका, जसोदा, जमुना, प्रिया, मीरा, चंचल, माया देवी, मुन्नी देवी, गजानंद अग्रवाल, सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
