हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ट्रायल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज में किया गया। माध्यमिक खेल सचिव डॉ. पदम सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में किशोरी रमन इंटर कॉलेज, ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज छटीकरा, जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार, एमजीएस इंटर कॉलेज सौंख एवं बालिका वर्ग में केआरजीआईसी एवं श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज उसफार ने अपना प्रदर्शन दिखाया। इसमें जवाहर विद्यालय की टीम विजेता बनी। अब इनका मंडल स्तरीय टीम के लिए चयन होगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 बालक वर्ग में जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के कीर्तिवान कौशिक प्रथम, द्वितीय स्थान पर जमुना दास गोला एवं तृतीय स्थान पर सत्यम रहे। बालिका वर्ग में केआरजीआईसी की वैष्णवी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर आरीन के आरजीआईसी की एवं तीसरा स्थान भावना महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सौंख ने प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में हिमांशु चौधरी प्रथम, द्वितीय सुमित सैनी तथा सचिन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भावना प्रथम, आराध्या द्वितीय एवं नंदिनी के तृतीय रही।
अंडर-19 बालक वर्ग में नवीन प्रथम, यथार्थ श्रीवास्तव द्वितीय एवं हिमांशु सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा प्रथम स्थान, द्वितीय मानसी और तृतीय पायल रहीं। टेबल टेनिस में अंडर-14 बालिका वर्ग में भूमि प्रथम, द्वितीय खुशी रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम भावना, द्वितीय कृष्णा और तृतीय निशा रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में जमुना दास गोला ने प्रथम, द्वितीय केशव गोला एवं तृतीय दीपक कुमार रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में प्रथम सौरभ धनगर, द्वितीय लविश सिंह, तृतीय ऋषभ वर्मा रहे। इसी प्रकार अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम हेमंत, द्वितीय राज और तृतीय कृष्णा रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक विद्यालय जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य केवी सिंह ने किया। अखिलेश अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, राकेश, सर्वेश सोलंकी, राकेश साहू, अखिलेश प्रताप सिंह, पंकज राणा, राजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
