हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में विश्व कल्याण व पर्यावरण अभियान के तहत श्रीदाऊजी नंदिनी गोशाला में 151 पौधे रोपकर सुरक्षा के लिए जाली लगाई गईं। शुभारंभ राष्ट्रीय संत ब्रह्मानंद बाल योगी महाराज, विधायक पूरन प्रकाश, बलदेव पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ अशोक सिकरवार ने किया। संत ब्रह्मानंद बाल योगी महाराज ने कहा जहां गो माता की पूजा होती है वहां गोपाल रहते हैं। पौधे हमारा जल और जीवन हैं, बिना पौधों के जीवन की कल्पना नहीं है। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा गो सेवा बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने गोशाला में विधायक निधि से बिजली लगवाने का आश्वासन दिया। बलदेव पब्लिक स्कूल निदेशक डॉ अशोक सिकरवार ने गोशाला में पांच किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने का आश्वासन दिया। गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेश व्यास, दीनदयाल मित्तल, रोहित मोदी, उमेश अग्रवाल, सुदीप बंसल, विनय अग्रवाल, डॉ. अवधेश शास्त्री, सुनील गर्ग, मनीष गर्गाचार्य, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बनवारी लाल गर्ग ने और संचालन पवन गोयल ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
