• Mon. Feb 16th, 2026

महावन में पिकअप और कंटेनर में भिड़ंत, एक महिला की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

ByVijay Singhal

Feb 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महावन बलदेव रोड पर ओमी बगीची के समीप देर रात मैक्स पिकअप एवं कंटेनर की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक महिला की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। बताया गया कि आगरा के क़स्बा अछनेरा से दर्जनों लोग हाथरस के गांव परसारा में किसी गमी में शामिल होकर देर रात अछनेरा के लिए वापस लौट रहे थे। महावन बलदेब रोड़ पर स्थित ओमी बगीची के समीप महावन की ओर से आ रहे कंटेनर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होने पर लोगों की चीख पुकार मचने लगी। घटना की जानकारी पर महावन पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां ममता की मौत हो गई, घायलों की गंभीर स्थिति होने पर स्वजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे की जानकारी देते हुए एंबुलेंस चालक ने बताया कि कंटेनर और मैक्स पिकअप के बीच हुए हादसे की सूचना पर जिले और बलदेव से 5 एंबुलेंस मौके पर पहुंची थीं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गमी कार्यक्रम में दो गाड़ियों में सवार होकर लौट रहे लोगों ने बताया कि हादसा बड़ा भीषण था। तेज धमाके के साथ गाड़ी पलट गई और 14 / 15 से ज्यादा लोग भीषण हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में किसी के हाथ टूटे हैं किसी के पैर टूटे हैं, तो कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.