• Wed. Feb 11th, 2026

बंदर भगाने के लिए लगाई लंगूर की फोटो

ByVijay Singhal

Jun 2, 2024
Spread the love
मथुरा।कोसीकलां में बंदरों के उत्पात से बचने के लिए अब लोग घरों पर लंगूर की फोटो लगा रहे हैं। जिससे बंदर इनसे डर कर उनके घर न आएं। इसमें उन्हें कुछ हद तक सफलता भी मिल रही है। नगर के अग्रसेन नगर, पंचशील काॅलोनी, राधा गोविंद नगर आदि क्षेत्रों में बंदरों को उत्पात बढ़ गया है। इनके झुंड को यहां आसानी से देखा जा सकता है। नगर में लगातार हो रही घटनाओं से लोग काफी परेशान हैं। लोगों द्वारा प्रशासन से बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग पर करीब दो हजार बंदरों को पकड़वाया गया। ऐसे में लोग बंदरों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई अपने घर के चारों तरफ जाली लगवा रहा है तो कोई ग्रिल से ही घर को सुरक्षित कर रहा है। ऐसे में पंचशील कॉलानी निवासी नितिन ढल, पुनीत फालैनिया, अनुता धनगर, डाॅ. तुलाराम वर्मा आदि ने काॅलोनी में लंगूर की तस्वीर चस्पा कर एक नया प्रयोग किया है। उनका कहना है कि इससे पूरी तरह से बंदरों से निजात तो नहीं मिली हैए लेकिन काफी कम संख्या में बंदर आ रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.