हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक श्रीराधादामोदर मंदिर में फुलेरा दूज पर होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। ठाकुरजी काे पुष्पों के हार धारण कराने के साथ ही कपोलों पर गुलाल लगाया गया। मंदिर को पुष्पों और रंगबिरंगे कपड़ों से सजाया। इसके मंदिर में पुष्पों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने होली गायन के साथ नृत्य किया। मंदिर के सेवायत दामोदर गोस्वामी ने बताया कि फाग उत्सव में गुलाल एवं फूलों की होली खेली गई। भक्तों पर प्रसादी गुलाल एवं पुष्प बरसाए। यह क्रम दुल्हेंड़ी तक चलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
