हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कई जिलों में ड्रोन उड़ने से सनसनी फैलने की भ्रामक खबरों के बाद एसएसपी ने रेड जोन वाले क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। साथ ही विवाह समारोह में भी ड्रोन का प्रयोग करने से पहले संबंधित थाने में सूचना देगी होगी। इसके बाद ही शादी या अन्य समारोह में ड्रोन का उपयोग कर सकेंगे। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने कई मुद्दों पर सोमवार को प्रेसवार्ता की। एसएसपी ने बताया है कि प्रदेश में कई जिलों में ड्रोन देखने पर लोगों में अफवाहें फैल रही हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन आया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ऐसी भ्रामक खबरें फैलाई गईं थीं। ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और रिफाइनरी क्षेत्र रेड जोन घोषित हैं, अगर इन क्षेत्रों में किसी ने ड्रोन उड़ाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों के बाद मथुरा-वृंदावन को पॉलीथिन मुक्त करने पर जोर दिया। कहा कि इस बार ब्रज में कान्हा का जन्मोत्सव पॉलीथिन मुक्त की थीम पर आधारित होगा। कहा है कि इस अभियान के तहत अब तक 145 गांवों में करीब 700 कुंतल पॉलीथिन को एकत्रित की है। इसी तरह जन्मोत्सव में भी इस अभियान पर जोर दिया जाएगा। डीएम ने 15 अगस्त की तैयारियों पर जोर दिया और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में व्यापारी, निजी संस्थाएं और विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। अपने-अपने घरों की छतों पर एक तिरंगा लगाएं और दूसरों को भी तिरंगा लगाने का सुझाव दें। यह अभियान 13 से 16 अगस्त तक चलाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
