हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में आये दिन पीने के पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है, बरसाना विस्तार के बाद आसपास के गांवों व बरसाना कस्बा में पीने के पानी की समस्या एक चुनौती बनी हुई है, पशुओं से लेकर रोजमर्रा के कामों व पीने के लिए पानी एकत्रित करने में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है, सभासद से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी तक से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत द्वारा एक टैंकर से सैकड़ों घरों में जलापूर्ति कर खानापूर्ति की जा रही है, लोगों के सामने पानी की समस्या एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, स्थानीय लोगों का कहना है कि चार से पांच महीने में कई बार पीने के पानी की समस्या खड़ी हो चुकी है लेकिन कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, विगत पांच वर्षों में कई बार समस्याएं देखने को नहीं मिली है, एडवोकेट गोकलेश कटारा का कहना है कि पाइप लाइन कई जगह से लीकेज है, शिकायत करने पर कोई कर्मचारी सुनता नहीं है और नगर पंचायत के ईओ फोन तक नही उठाती है, स्थानीय निवासी विष्णु प्रजापति का कहना है कि महीने में कई बार पीने के पानी की समस्या आती रहती है, पानी नही मिलने पर पीने से लेकर कपडा धोने और साफ सफाई तक को तरस जाते है ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
