हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में बंद कंटेनर में मिले गोवंश की हालत को जिसने भी देखा, हैरान रह गया। हुआ कुछ ऐसा कि फरह में जाम से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े बंद कंटेनर को ग्रामीणों की सूचना के बाद खुलवाया गया। इसमें 30 मरे और एक जिंदा गोवंश मिला। मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में लावारिस कंटेनर मिलने से हड़कंप मच गया। लावारिस कंटेनर खड़े होने की सूचना पुलिस को शुक्रवार की दोपहर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब बंद कंटेनर को खोल कर देखा तो उसमें 30 मृत गौ वंश मिला तो 1 जिंदा था। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मथुरा की थाना फरह पुलिस को शुक्रवार की दोपहर में सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर आगरा मथुरा नेशनल हाई वे के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कंटेनर को खोल कर देखा तो उसमें गौ वंश भरा हुआ था। बंद बॉडी कंटेनर संख्या HR 38 Z 0375 आगरा से मथुरा की तरफ जाने वाले नेशनल हाई वे से करीब 500 मीटर दूर गांव रोसू गढ़ी की तरफ जाने वाले रोड पर खड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कंटेनर को खोल कर देखा तो उसमें 31 गौ वंश था। जिसमें से 30 की मृत्यु हो चुकी थी जबकि 1 जिंदा था। मौके पर पहुंची फरह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गौ वंश को कंटेनर से निकाला। जिसके बाद मौके पर दो जेसीबी मशीन मंगाई और एक खेत में बड़ा गड्ढा किया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मृत गौवंश को भूमि समाधि दे कर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं जिंदा मिले गौ वंश को गौशाला भिजवा दिया। संभावना जताई जा रही है कि गौ वंश की मौत भूख से हुई है। लावारिस हालत में मिले कंटेनर को लेकर संभावना है कि यह गौ तस्करों का हो सकता है। गुरुवार की देर रात रेलवे द्वारा फतीहा पुल के पास काम किया जा रहा था। जिसके कारण नेशनल हाई वे पर जाम था । इसी दौरान गौ तस्कर जाम में फंसने के कारण हो सकता है यह कंटेनर यहां खड़ा कर भाग गए हों। फिलहाल फरह पुलिस कंटेनर के बारे में जानकारी जुटा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
