• Fri. Feb 20th, 2026

फूलों से सुसज्जित गणेश जी के डोले को देख लोग हुए मंत्रमुग्ध

ByVijay Singhal

Sep 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में तोताराम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य गणेश शोभायात्रा के साथ ब्रजमंडल के ऐतिहासिक भरतमिलाप और रामलीला महोत्सव की शुरुआत हो गई। गणेश पूजन शोभायात्रा में फूलों से सजे डोले में विराजमान भगवान के स्वरूपों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। गणेश जी का फूलों से सुसज्जित डोला, नारद जी, बाबा अमरनाथ की पूजा करते गणेशजी, मां सरस्वती आदि की विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा तोताराम मंदिर से शुरू होकर बल्देवगंज, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, एएन फ्लैक्स के सामने होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। डोले का शुभारंभ अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, कमलेश गोयल, सुशील, सुनील आदि ने आरती उतारकर किया। रास्ते में शेरगढ़ तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर सेवायत नारायण पुजारी गणेश जी की आरती उतारकर भोग लगाया। रामलीला मैदान में पहुंचने के बाद मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री ने मंत्रोच्चारणों के मध्य अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के जगदीश शर्मा सुपानिया, रामकुमार शर्मा, रामनारायण शर्मा से पूजन कराया। रामलीला मैदान में लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा के निर्देशन में नारद मोह लीला का मंचन किया गया। अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अन्नू वैध, अजय गोयंका, हरेंद्र ठाकुर, मोनू जैन, विवेक अग्रवाल, भगवत श्रृंगारी, हिमांशु अग्रवाल, पुनीत सिंघला, रिषी मंगला आदि साथ थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.